गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई गंभीर सड़क हादसे सामने आए हैं। द्वारका एक्सप्रेस-वे से लेकर शीतला माता मंदिर रोड और डीएलएफ क्षेत्र तक, अनियंत्रित वाहनों ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने इन सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारका एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने अचानक मारे ब्रेक, बाइक सवार घायलसेक्टर-37 थाना क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हुआ। शिकायतकर्ता अंकित मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च की रात उनके भाई आलोक कुमार अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी आगे चल रहे एक ट्रक मिक्सर के चालक ने लापरवाही से अचानक बीच सड़क पर ब...