सीतापुर, जुलाई 7 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले में अलग- अलग दो सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, मां-बेटा समेत चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा हरगांव, कमलापुर व कोतवाली देहात इलाके में हुआ है।

हरगांव में हादसा हरगांव संवाददाता के अनुसार पिसावां के मथनिया निवासी राममूर्ति सोमवार देर रात पत्नी आरती व बेटे प्रांशू के साथ बाइक से लखीमपुर से घर लौट रहे थे। वह हरगांव के परसेहरा के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से विपरीत दिशा में आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक पर हरगांव के मुसेपुर निवासी अनूप सवार था। टक्कर से दोनों बाइक दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों बाइक सवार तीनों लोग चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ...