लखीमपुरखीरी, मई 4 -- क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर निवासी 60 वर्षीय रुद्धा, हैदराबाद थाना क्षेत्र के बाबरपुर निवासी राम सिंह और मैलानी क्षेत्र के ग्राम भरिगवां निवासी हरिपाल अलग अलग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में पांच लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...