श्रावस्ती, सितम्बर 13 -- श्रावस्ती,संवाददाता। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। गिलौला क्षेत्र के ग्राम कमला भारी निवासी जगप्रसाद वर्मा (62) बाइक से गिलौला आ रहे थे। बौद्ध परिपथ पर माजरे ईदगाह के पास सामने से आ रहे ग्राम एकघरवा के मजरा दर्जीपुरवा निवासी गुलाब (25) की बाइक जग प्रसाद की बाइक से टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में जगप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी गिलौला पहुंचाया। यहां पर प्राथमिकी इलाज के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। बहराइच में भी हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के द...