देवघर, फरवरी 14 -- देवघर प्रतिनिधि। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़कों में चार लोग घायल हो गए । सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया । जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी की स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। घटना देवघर-दुमका सड़क मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवा वरण गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक अंकुर सिंह नामक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामरतन कुमार नामक व्यक्ति घायल हो गया है। उसे भी स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सत्र अस्पताल लाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है। इसके अलावा घटना कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक के समीप अज्ञात वाहन की च...