पीलीभीत, अगस्त 26 -- पूरनपुर, संवाददाता। ईरिक्शा लेकर वापस जा रहे एक ग्रामीण को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया। यहां से उसे पीलीभीत रेफर किया गया। इसके बाद दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक को रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के रहने वाले शिवशंकर सोमवार की रात अपना ई रिक्शा लेकर वापस जा रहे थे। भगवंतापुर रोड पर एक कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास तमाम लोग आ गए। इसप चालक की कार को पकड लिया। शिवशंकर को सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर घायल होने पर पीलीभीत रेफर कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार की दोपहर गांव सिमरिया तालुके महराजपुर के पास दो बाइकों में टक्कर हो गया। इसमें एक बाइक पर सवार दीनदयाल और रमेश तथा दूसरी बाइक पर सवार मुन्ना निवासी पूरनपुर देहा...