सराईकेला, फरवरी 14 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया है। पहली घटना गुरुवार देर रात सरायकेला ओल्ड एज होम के आसपास हुई। खड़े बलकर के पीछे से बाइक टकरा गयी, जिसमें दो बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल सरायकेला में पुलिस की सहायता से भर्ती कराया गया, जहां स्थिति गंभीर देख एमजीएम जमशेदपुर रेफर किया गया। इच्छापुर आदित्यपुर निवासी अविनाश करूवा एवं अमित मुखी सरायकेला से अपने गांव इच्छापुर देर रात बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ओल्ड एज होम के सामने खड़े बलकर वाहन (जेएच05सीसी4447) से टक्कर हो गयी। देर रात वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों सड़क पर गिरे पड़े देख एम्बुलेंस व सरायकेला पुलिस को सूचना दी। दोनों के पैर टूट गये हैं। दूसरी घटना, शुक्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.