अलग-अलग विद्यालयों में 283 बच्चों का हुआ टीकाकरण
मऊ, अप्रैल 28 -- मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के 18 परिषदीय विद्यालयों समेत प्राइवेट विद्यालयों और मदरसों में स्वास्थ्य टीम ने सोमवार को पहुंचकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। कर्मियों ने कुल 283 बच्चों का टीकाकरण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रामबदन ने बताया कि इस टीका के लग जाने से बच्चों को बीमारी से जहां मुक्ति मिलेगी वही मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर यह लोग स्वस्थ भी रहेंगे। इस मौके पर बीपीएम सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, प्रवीण कुमार यादव, गौरव राय, रितेश राय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आरआर पब्लिक स्कूल में हुआ टीकाकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.