आजमगढ़, जनवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में युवक सहित दो लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी 30 वर्षीय रविंद्र कुमार रविवार की शाम को बाजार जा रहे थे। गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गये। उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गयी। इसी क्रम में फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पांडेय का पूरा गांव निवासी 63 वर्षीय मुन्नी लाल शुक्रवार की शाम को साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। शहर के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। दोनों शवों का संबंधित थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.