प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा करने पर पुलिस ने तीन अलग-अलग गांव के 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान भी किया है। महेशगंज के दरोगा शिवा प्रजापति ने तहरीर दी। बताया कि 13 मार्च की रात आठ बजे बदली का पुरवा गांव में दो पक्ष में मारपीट हो रही थी। पुलिस पहुंचने पर भी सरसों काटने के विवाद में दोनों पक्ष एक दूसरे को मारपीट जानलेवा धमकी दे रहे थे। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने माधुरी देवी, गुड़िया, खुशबू, ओम प्रकाश, बिट्टी देवी आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दरोगा गोविन्द की तहरीर पर पुलिस ने जादी का पुरवा में सोमवार को पिलर को लेकर मारपीट कर रहे ईशू, शीलू, सुमन, मुन्नू, बैरगहिन, हरीलाल, समत...