प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मलावा रजाकपुर में शनिवार शाम हुई मारपीट में राम गुलाम का बेटा सुनील कुमार, राम भुवाल का बेटा लालजी सरोज घायल हो गया। शिवरामपुर गांव निवासी अशोक कुमार के 18 वर्षीय बेटे राज सरोज को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। साजा समसपुर गांव निवासी विन्देश्वरी की बेटी आरती पटेल को पड़ोसियों ने आपसी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। परेवा नारायणपुर गांव निवासी शमीउल्ला के बेटे शफीउल्ला को रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन घायलों को सीएचसी लाकर इलाज कराया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...