अयोध्या, मार्च 5 -- अयोध्या। होली पर्व पर कैंट थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग इलाकों में आपस में मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट में घायल कुल नौ लोगों का मेडिकल और इलाज करवाया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि टागपुर मुरन टोला में हुई मारपीट में पुलिस ने गोपी यादव पुत्र अर्जुन यादव तथा धर्मेंद्र यादव, तरजीपुरम कॉलोनी में हुई मारपीट में मोहल्ला निवासी राहुल निषाद 25 वर्ष स्वर्गीय रामदीन, पूनम निषाद 28 पुत्र पंचम निषाद, पंचम निषाद 30 पुत्र अनिल, अमरेश निषाद 22 वर्ष पुत्र स्वामीनाथ तथा रेतिया निषाद नगर निवासी अभिषेक निषाद 24 पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद, ताराजी रजौली निवासी दीपक गौड़ 40 वर्ष पुत्र राम सुभाष व विनोद गौड़ 32 वर्ष पुत्र हौसलानाथ का मेडिकल परीक्षण कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...