प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- कुंडा कोतवाली के अघोरी की बाजार लरु गांव निवासी मनबोध यादव के 18 वर्षीय बेटे ज्ञानेन्द्र यादव को पड़ोस के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। इसी प्रकार हरीपुर टिकरिया गांव निवासी हरबंश बहादुर की 55 वर्षीय पत्नी विमला को पड़ोसियों ने आपसी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...