प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के डिहवा रैयापुर गांव में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में विनोद यादव की पत्नी संगीता देवी, राम सुमेर का बेटा प्रदीप यादव, बेटा राधेश्याम और राधेश्याम का बेटा विपिन यादव और अशोक यादव का बेटा विकास यादव घायल हो गया। आमामऊ बसवाही गांव निवासी देवेन्द्र बहादुर सिंह के बेटे विनोद सिंह को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...