अलग-अलग मारपीट में चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- कुंडा। नगर पंचायत कुंडा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी सुन्दर लाल के 38 वर्षीय बेटे शरद कुमार साहू को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने रंजिशन मारपीट कर घायल कर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी राजकुमार के 24 वर्षीय बेटे सुभाष कुमार को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के भोरा का पुरवा बिसहिया गांव निवासी शिव लोचन तिवारी के 25 वर्षीय बेटे राहुल तिवारी को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में पीट दिया। कांटी गांव निवासी पंचम लाल के 45 वर्षीय बेटे अमरजीत को गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.