बाराबंकी, फरवरी 3 -- बाराबंकी। अलग-अलग मारपीट में महिला समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असन्द्रा थाना के नगर पंचायत सिद्धौर के मालवीय नगर मोहल्ला निवासी विजय बहादुर सोनी ने तहरीर में बताया कि घर के सामने कुछ लोग विवाद करते हुए पथराव कर रहे थे। जिसे उनके घर की खिड़की का शीशा टूट गया। उन्होंने इसका विरोध किया तो विपक्षी घर में घुस आए। अभद्रता करते हुए हाथापाई की। देवा थाना क्षेत्र में फजलुर्रहमान ने बताया कि वह अपने पिता को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे। नयापुरवा गोपालपुर के पास कार निकालने को लेकर विवाद के बाद विपक्षियों और उनके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला किया। जिससे उनके सिर में चोट आई और कार का बंपर क्षतिग्रस्त कर दिया। सतरिख था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.