बगहा, अप्रैल 16 -- बेतिया । बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले में शामिल 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में एक वारंटी समेत 20 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 14 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 10 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। वहीं पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 164 लीटर 400 मिलीलीटर शराब, छह किलो 927 ग्राम गांजा, दो गैस सिलिंडर, गैस का दो चूल्हा, चार तसला, एक बाइक व एक साइकिल जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.