खगडि़या, अप्रैल 5 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में महिला सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना से मिली जानकारी के अनुसार कांड संख्या 40/2026 में देवका निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर करुआ निवासी जमुना सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शराब कारोबार के मामले में मालपा निवासी विमला देवी को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बरहरा गांव निवासी बालवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसी गांव से अंकज कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही सरसावा गांव से दिलीप कुमार को शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार किया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताय...