भागलपुर, मार्च 10 -- कहलगांव एवं शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कहलगांव थाना क्षेत्र के सदानंदपुर बैसा गांव के हत्या के प्रयास के आरोपी सुबोध ऋषिदेव, अकबरपुर गांव के कुर्की वारंटी चिंटू कुमार सिंह, बिशनपुर महागामा के बमबम पासवान तथा सौर गांव के एनबीडब्ल्यू वारंटी विष्णु शंकर सिंह शामिल हैं। वहीं शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने रामपुर गांव के नवीन साह, करीकादो गांव के इरफान खान तथा टिकलूगंज गांव के छंगूरी मंडल वारंटी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का स्वास्थ्य परीक्षण अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में कराए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...