नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में फरार चल रहे महिला समेत छह भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बॉबी, प्रीति राणा, अकिल, वीरेंद्र सिंह चौहान, अनिरुद्ध कुमार शर्मा व संतोष के रूप में हुई है। सभी को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपियों को तकनीकी सर्विलांस व ई-प्रिजन पोर्टल और स्थानीय स्तर पर मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक ऐसे व्यक्ति का भी पता लगाया गया जिसकी मृत्यु हो चुकी थी मगर रिकॉर्ड में वह भगोड़ा घोषित था। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि साउथ कैंपस थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज केस में भगोड़ा घोषित आशु कुमार के विषय में छानबीन की तो पता चला कि उनकी मृत्यु हो गई है। आशु की पत्नी न्यू मोती बाग में रहती हैं। इस ...