देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना की पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों से थाना में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक संदिग्ध को चोरी के आरोप में पूछताछ किया जा रहा है। तो दूसरे से नशिला पदार्थ बेचने के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक संदिग्ध को थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ इलाके से पूछताछ के लिए लाया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को भी नंदन पहाड़ कि ओर से पकड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...