श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने वर्ष 2008 में सहियापुर निवासी रामनरेश वर्मा पुत्र खुनखुन वर्मा को 312 बोर देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वही 2015 में सेमरा गब्बापुर निवासी कर्ताराम पुत्र शोभाराम को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को जेएम ने दोनों को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 500-500 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं सिरसिया पुलिस ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मजरा दत्तनगर निवासी शिवराज पुत्र बच्चूलाल को 2017 में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेएम ने दोषी को न्यायालय उठने तक की अवधि के कारावास व 1500 रुपए के जुर्माने से दंडित किया। यह भी पढ़ें- मारपीट में दोषी अर्थदंड से दंडित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...