अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
खगडि़या, जून 9 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने रुपनी गांव निवासी प्रीतम रजक के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। कुर्की की कार्रवाई के भय से प्रीतम रजक को पुलिस के समक्ष उपस्थित होना पड़ा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, मारपीट के एक मामले में नौरंगा गांव निवासी कौशल कुमार तथा नीरज कुमार साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा थाना क्षेत्र के भेलौरी गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे टुनटुन ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.