बगहा, फरवरी 15 -- बेतिया । विभिन्न थाने की पुलिस शनिवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 20 वारंटी समेत 46 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 20 की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय 27 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...