बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता सीजेएम न्यायालय में वाद दायर कर लल्लू प्रसाद ने बिसंडा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसके परिजन पत्नी को बाजार कराने बिसंडा ले गए थे। वहां से ग्राम सतन्याव निवासी उसे लिवाकर गायब कर दिया। साथ में जेवरात भी ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एक अन्य मामले में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि दिनेश पुत्र कल्लू निवासी जमुनिहापुरवा थाना बदौसा बेटी को गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...