मुंगेर, जून 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में 11 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया है। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में हुए मारपीट एवं अन्य मामले में कुल 11 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें बड़ी मुढ़ेरी गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह की पत्नी संगीता कुमारी के आवेदन पर मारपीट मामले में 5 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर गांव निवासी रंजीत बिंद की पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने दहेज प्रताड़ना मामले में अपने पति राजा रानी तालाब गांव निवासी हरिनंदन बिंद के पुत्र हरिओम बिंद एवं सास, ससुर ननद, नंदोई सहित पांच व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो अपलोड करने मामले में...