मुंगेर, मार्च 21 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज पुलिस ने अलग-अलग मामले में पांच नामजदों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि, विक्रमपुर मोड़ पर शराब के नशे में तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों में सजुआ के राजीव कुमार, रामबोल कुमार मसुदनपुर है। एक नाबालिक को किशोर न्याय परिषद भेजा गया है। उन्होंने बताया कि, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बदरखा गांव के सुधांशु सिंह एवं 20 दिन पूर्व शादी की नीयत से अगवा किए गये नाबालिक लड़की को बरामद करने के साथ आरोपी चंदन कुमार को पकड़ा गया है। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...