खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग अलग मामले में नौ फरारियों व वारंटियों क ो गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई मे मथुरापुर नवटोलिया के रहने वाले अरविन्द कुमार, नवीन कुमार, फुलचंद सहनी व जागो सहनी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इसी गांव के राजा कुमार, पंकज कुमार, विकास सहनी व पंकज सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक मामले में विद्याधार के रहने वाले गोरख यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...