बेगुसराय, अप्रैल 13 -- बलिया। पुलिस ने शनिवार की रात थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के एक आरोपित सहित चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि कांड संख्या 182/26 के आर्म्स एक्ट मामले में थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी कुंदन यादव को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में सोनदीपी निवासी उपेंद्र यादव, नूरजमापुर निवासी सचिन यादव व ललन कुमार राय शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।...