बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता देहात कोतवाली के ग्राम लुकतरा निवासी सुखराम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि सुबह गांव का पूजन के यहां अपना पैसा लेने गया था। पूजन ने अपने भाई के इलाज के लिए बीते माह उधारी ली थी। पैसा मांगने पर उसके साथ खड़े पुष्पेंद्र उर्फ बाबा व डिब्बू , मोनू सिंह निवासी लुकतरा कहा कि पूजन पैसा नहीं देगा। साथ ही गाली-गलौज जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में राममनोहर निवासी ग्राम दोहा ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसका लड़का पंकज, बेटी खुशी बांदा से वापस गांव मोटरसाइकिल से आ रहे थे। गुरेह गांव के पास बबेरू तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से जोरदार टक्कर मार दी। पुत्र का दाहिना पैर तीन जगह से फैक्चर हो गया। शरीर में गंभीर चोटें...