रांची, मार्च 5 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को होली की रात दस बजे रिंग रोड में तुरूप स्वर्णरेखा नदी के पास अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में तुरूप निवासी 28 वर्षीय राजकुमार महतो (पिता- पुन्नीलाल महतो) का मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार महतो बीआईटी स्थित जीफोरएस में गार्ड की नौकरी करता था। घटना के समय होली मनाकर व डयूटी करने जा रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व छह वर्षीय पुत्र जियांश महतो को छोड़ गया। दूसरी घटना मंगलवार को गोंदलीपोखर के पास हुई। भाजपा कार्यकर्ता तुरूप निवासी सुप्रेश महतो बाइक से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच गोंदलीपोखर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सुप्रेश के सिर में गंभीर चोट लगी हैं। मेडि...