सुल्तानपुर, फरवरी 13 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए। एक हादसे में युवक बाइक टक्कर में घायल हुआ। जबकि उसे देखने जा रहे पिता भी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव के पास हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार गुड्डू निवासी नारामधईपुर घायल हो गया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोगों का पता नहीं चल सका। घायल युवक का इलाज कस्बे के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि बेटे के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके पिता हरिशचंद्र उसे देखने के लिए दोस्तपुर स्थित अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनके पैर की हड्ड...