गौरीगंज, अप्रैल 23 -- अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना और जगदीशपुर थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू की है। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुसाफिरखाना संवाद के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में मुसाफिरखाना-गौरीगंज मार्ग पर भीखीपुर के पास बुधवार की रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, घर में था बहुभोज का कार्यक्रम, चालक फरार जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौ...