गढ़वा, फरवरी 4 -- भवनाथपुर। थानांतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर घटित सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां डॉ शैलेन्द्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। पहली घटना खरौंधी थाना क्षेत्र के थाना के समीप एक बाइक और स्कॉर्पियो के आमने-सामने के टक्कर में दो लोग जीजा-साला घायल हो गए। घायलों में खरौंधी निवासी परमजीत बियार व साला रमना थानांतर्गत सिलिदाग मंगरा गांव निवासी जोगिंद्र बियार शामिल है। घटना के बाद खरौंधी पुलिस के द्वारा स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। दूसरी घटना भवनाथपुर के छहमईलवा के पास शराब के नशे में अनियंत्रित होकर गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों में तुलसीदामर निवासी विकास बियार व अन्य शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.