सहारनपुर, जून 2 -- नानौता। सोमवार को अलग-अलग हादसों में घायल हुई दो युवतियों सहित चार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जिस में गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सोमवार को देवबंद रोड स्थित विद्युत केंद्र के निकट बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने पर उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना मंगलोर क्षेत्र निवासी बाइक सवार 21 वर्षीय अन्नु व 25 वर्षीय सुमन को घायल अवस्था में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। वहीं दूसरी घटना नानौता देवबंद रोड पर स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल के निकट आमने-सामने बाइक के टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुए जनपद मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी 42 वर्षीय सरजीत तथा 52 वर्षीय किरणपाल को राहगीरों द्वारा स्थानीय सीएचसी पहुंचाया ...