उरई, फरवरी 3 -- उरई। आटा थाना के ग्राम बारा निवासी बलवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही जितेंद्र समेत पांच लोगों ने मिलकर उसके पिता के साथ मारपीट की। जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही माधौगढ़ कोतवाली के बंगरा निवासी अरविंद कुमार ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि कस्बा के ही गोलू समेत चार लोगों ने उसके घर में पहुंचकर गाली गलौज की और उसके साथ मारपीट की पुलिस ने मामला को दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.