जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय और नेवढ़िया पुलिस ने रविवार को कुल सात वारंटी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। खेतासराय थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिंटू प्रजापति पुत्र तिलकधारी निवासी जमदहा, सुधाकर पुत्र लहरी राजभर निवासी रानीमऊ, राधेश्याम बिंद पुत्र खेलई निवासी महरौड़ा तथा अशोक राजभर पुत्र झिनकू राजभर निवासी अमरेथुआ को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से वारंट जारी था। उधर, नेवढ़िया थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामलों में चार उचक्के धराए थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुलाबचंद यादव और पुलिस टी...