शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार युवकों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई चौक, बंडा और सदर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई। चौक कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कांशीराम कॉलोनी की ओर तमंचा लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक पुत्र बलबीर पाल निवासी आनंद विहार कॉलोनी अजीजगंज बताया। उसके पास से एक तमंचा बरामद किया गया। बंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी प्रदीप राय के अनुसार रोहिदास पुत्र जवाहरलाल निवासी बोथ जमालपुर से एक तमंचा और एक कारतूस, जबकि संजय पुत्र अशोक निवासी रसूलपुर बुजुर्ग से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.