मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइबर शातिरों ने कच्ची पक्की ओपी इलाके के अलग-अलग तीन लोगों से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। तीनों ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दीघरा निवासी शुकदेव कुमार के खाते से 80 हजार रुपये उड़ा लिए गए। वहीं, हसनचक बंगरा के ज्योतनारायण चौधरी के खाते से बदमाशों ने 30 हजार रुपये उड़ा लिए। कच्ची पक्की के आगानगर निवासी नंदकिशोर राय के खाता से 10 हजार रुपये शातिरों ने उड़ा लिए। तीनों ने एफआईआर में अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- साइबर शातिरों ने बुजुर्ग के खाते से 1.96 लाख उड़ाए यह भी पढ़ें- खाते से 2.5 लाख रुपये उड़ाए, केस दर्ज यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़िता रिटायर अधिकारी के खाते से 18 माह में उड़ाए 3.71 लाख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...