दरभंगा, मई 9 -- संजय लाला,दरभंगा। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तालाब में डूबने से युवक और छात्र की मौत हो गई। पहली घटना लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुलिस क्लब के सामने स्थित तालाब में हुई। यहां डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान खाजासराय निवासी स्व. भोला सहनी के पुत्र विजय कुमार सहनी (43) के रूप में की गई ही। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के परिजन अजीत कुमार सहनी ने बताया कि विजय मिर्गी रोग से पीड़ित था। वह मंदबुद्धि भी था। उन्होंने बताया कि वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था। यह भी पढ़ें- दो बच्चों की मौत से तिताई बिगहा में पसरा मातम- पेज-3 आशंका जताते हुए उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम को तालाब किनारे बैठे रहने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा...