लखीसराय, मार्च 27 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मानो गांव तथा पुरानी बाजार मोहल्ले में गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनका उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया। चंदनपुरा पंचायत के मानो इंगलिश गांव में ग्रामीण देवेन्द्र बिंद, उनकी पत्नी रीता देवी, बीरबल बिंद की पत्नी राधा कुमारी, राहुल बिंद का पुत्र इन्द्रदेव बिंद और इन्द्रदेव की पत्नी ताखो देवी को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रीता देवी के द्वारा दीवार में गोबर से गोयठा थापा जा रहा था। इस पर उनके पड़ोसियों ने विरोध किया और मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की दूसरी घटना पुरानी बाजार मोहल्ले में हुई। कुछ लोगों ने मांझी पासवान और उनकी पुत्री छोटी कुमारी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों ही मारपीट की घटनाओं की सूचना पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई। दोन...