अररिया, अप्रैल 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने मंगलवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे अलग अलग जगहों से दो लोगों को हिरासत में लेकर बुधवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अलग अलग जगहों पर शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर मेंहदीपुर निवासी मनोज मुखिया पिता सत्य नारायण मुखिया को उनके घर के बगल से हिरासत में लिया गया। जबकि तकिया निवासी प्रकाश राय पिता विद्यानन्द राय को थारु टोला हरिरा से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल यह भी पढ़ें- नशे की हालत में एक व्यक्ति धराया, जेल यह भी पढ़ें- दो नशेड़ियों को किया गया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...