अलग-अलग जगह से तीन शराबी गिरफ्तार
मुंगेर, अप्रैल 24 -- तारापुर,निज संवाददाता। हरपुर पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के मालचक एवं कलई गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मालचक निवासी उपेंद्र दास का पुत्र पप्पू दास, मनोज दास का पुत्र धर्मवीर दास एवं कलई गांव के राहुल कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली थी कि, मालचक गांव में दो युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में चिकित्सकीय जांच कराई। यह भी पढ़ें- नशे में शराबी गिरफ्तार जांच के दौरान चिकित्सकों ने दोनों के द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि की। कलई गांव से भी एक शराबी राहुल कुमार को गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.