समस्तीपुर, मार्च 31 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लभटा गांव से फरारी वारंटी शिवजी पासवान को पकड़ा गया। वहीं कशोर गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे अभिलाष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र के चंद्रधरपूर गांव से पुलिस ने सोमवार की रात दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान गांव के ही रामशरण महतो एवं राम उचित महतो के रूप में हुई। वहीं इंस्पेक्टर वह थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...