मधुबनी, अप्रैल 6 -- हरलाखी। अलग अलग जगहों से तीन बाइक की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित बाइक मालिकों ने हरलाखी थाने में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक गोपालपुर निवासी जीतन यादव का है। जो गंगौर झंडा मेला से चोरी हुआ है। जिसमे गंगौर गांव निवासी राहुल साह की नामजद किया गया हैं। वही दूसरी बाइक उमगांव निवासी अब्दुल जाहीर का है। जो उमगांव लखमा पोखर के निकट घर के सामने से चोरी हुई है। तीसरी सोठगांव निवासी रजनीश कुमार का है। जो दरबाजे से चोरी हुई है। इन दोनों मामलों में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इनदिनों बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय है। औसतन हर दो दिन में क्षेत्र में कहीं न कहीं एक बाइक की चोरी हो रही है। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच चल रही ह...