सीवान, अप्रैल 4 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में गुरुवार की देर शाम शराब पीकर हो हल्ला कर रहे दो शराबियों को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर उन्हें हिरासत में ले लिया। शराबियों की पहचान स्थानीय निवासी अजय खरवार एवं विकास राम के रूप में हुई है। जबकि चैनपुर की पुलिस चैनपुर बाजार से आसींन्द्र महतो जो झांसी जिला का रहने वाला है, गिरफ्तार किया। सभी नशेड़ियों को आगे की कार्रवाई के लिए शुक्रवार को सीवान न्यायालय भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...