मुजफ्फरपुर, जनवरी 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 20 वर्षीया छात्रा और 35 वर्षीया महिला का अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में छात्रा के दादा ने बुधवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गोविंद पितौझिया निवासी अभिजीत कुमार सहित अन्य को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी को छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी। आरोपित द्वारा तीन लाख नकद, एक बाइक व अन्य सामान की मांग की जा रही है। नहीं देने पर छात्रा की हत्या कर शव फेंक देने की धमकी दी जा रही है। वहीं, अपहृत विवाहिता के पति ने कांध करजा निवासी संजीव कुमार को नामजद करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपित पर बहला-फुसलाकर विवाहिता को भगाने का आरोप लगाया है। विवाहिता के बैंक खाते से...