मुंगेर, जून 24 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टेटियाबंबर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मंगलवार को चार शराबियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। ​थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे इन लोगों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगटा के डढ़ियार निवासी मृत्युंजय यादव व अमीन यादव, कटियारी के लक्ष्मी यादव और विरजपुर के अरुण कुमार दास के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शराब माफियाओं और पियक्कड़ों के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे और तेज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...