बलिया, जून 1 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。

भरौली में हादसा भरौली, हिसं के अनुसार स्थानीय चट्टी पर सड़क पार कर रहे युवक को डंपर ने रौद दिया। दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन और शव को कब्जा में ले लिया। हादसे के कुछ देर बाद मृतक की पहचान बक्सर (बिहार) जनपद के टाउन थाना क्षेत्र के तुरहा टोली निवासी 42 वर्षीय मनोज के रुप में हुई। बताया जाता है कि युवक भरौली गोलम्बर के पास गाजीपुर मार्ग को पार कर रहा था। इसी बीच गाजीपुर की ओर से आ रहे खाली डंपर ने उसे रौंद दिया। आसपास के लोगों ने युवक को ऑटो से सीएचसी न...