खगडि़या, जून 29 -- बेलदौर । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुई मारपीट की घटनाओं में एक ग्रामीण चिकित्सक और एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया। जानकारी के मुताबिक, पहली घटना बेला नवाद पंचायत की है। जहां ग्रामीण चिकित्सक धीरज कुमार झा एक मरीज को देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ दबंगों ने रास्ते में उन्हें रोककर उनके साथ जमकर मारपीट की। इस घटना में ग्रामीण चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरी घटना जोरावरपुर पचाठ गांव की है। यहां बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने विमल मुनि के 12 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस सं...